• Tue. Feb 24th, 2026

    हल्द्वानी में शोरूम से तीन एक्टिवा चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

    WebfastnewsNews webfastnews

    हल्द्वानी न्यूज़- शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला रामपुर रोड स्थित श्री बालाजी मोटर्स शोरूम का है, जहां देर रात एक अज्ञात चोर तीन एक्टिवा स्कूटी और स्पेयर पार्ट्स चोरी कर फरार हो गया। चोरी की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

    शोरूम संचालक राजेश बंसल ने बताया कि स्टॉक मिलान के दौरान तीन एक्टिवा स्कूटी और कई स्पेयर पार्ट्स कम पाए गए। शक होने पर जब सीसीटीवी फुटेज देखी गई तो उसमें एक अज्ञात व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधकर शोरूम का गेट चाबी से खोलते हुए अंदर जाता दिखाई दिया।

     

    शोरूम स्वामी का कहना है कि फुटेज में नजर आ रहा व्यक्ति ही चोरी की वारदात को अंजाम देकर स्कूटी और स्पेयर पार्ट्स ले गया है। घटना के बाद उन्होंने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर सौंपकर अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

     

     

    हल्द्वानी कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    2