• Fri. Feb 27th, 2026

Uttarakhand: होली से पहले इन इलाकों में होगी बारिश

Byswati tewari

Feb 27, 2026
Weather मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के मुताबिक आज भी प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा।उन्होंने बताया कि 27 और 28 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम करवट बदल सकता है। शुक्रवार और शनिवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की से हल्की बारिश की संभावना है।

उन्होंने बताया कि इन दो दिनों के दौरान राज्य में 33 सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी के भी आसार हैं। बताया कि एक-दो दिन के दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान में कोई खास असर नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी की संभावना भी जताई है।पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण शुक्रवार और शनिवार को राज्य के तीन पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही बर्फबारी के भी आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार एक से चार मार्च तक समूचे राज्य में मौसम शुष्क बना रह सकता है। बता दें कि दो मार्च को होलिका दहन है। तीन मार्च को चद्रग्रहण के कारण चार मार्च को पूरे देश में होली मनाई जाएगी। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार एक से चार मार्च तक मौसम शुष्क बना रहेगा। यानी होली पर मौसम भरपूर साथ दे सकता है। सुहावने मौसम के बीच लोग होली मनाएंगे।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2