• Mon. Apr 20th, 2026

    Uttarakhand मौसम विभाग ने जारी किया तापमान बढ़ाने का अलर्ट

    Weather मौसम

    उत्तराखण्ड में तापमान को लेकर जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में फिलहाल मौसम सामान्य बना हुआ है, हालांकि आने वाले दिनों में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना जताई गई है।

    मौसम विभाग द्वारा 14 अप्रैल 2026 को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटों में राज्य के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य रहा, जबकि पहाड़ी इलाकों में यह सामान्य से थोड़ा कम दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान मैदानी क्षेत्रों में सामान्य से कम और पहाड़ों में सामान्य से नीचे रहा।

    सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस Pantnagar (उधम सिंह नगर) में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस Mukteshwar में रिकॉर्ड किया गया।

    मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 से 5 दिनों के दौरान उत्तराखण्ड में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

    हालांकि राहत की बात यह है कि फिलहाल राज्य में किसी भी प्रकार की हीट वेव (लू) की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

    विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान में बढ़ोतरी के चलते लोगों को दिन के समय सावधानी बरतनी चाहिए और पर्याप्त पानी पीना चाहिए।मौसम विभाग ने मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए 15 अप्रैल के लिए

     

    राज्य के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है । जबकि 16 अप्रैल को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा /बर्फबारी (3800m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना है व राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है वही 17 अप्रैल को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा / बर्फबारी (3800m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना है के अलावा राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना बन रही है । मौसम विभाग का कहना है कि 18 अप्रैल को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा / बर्फबारी (3800m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना व

    राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना के साथ-साथ 19 अप्रैल के दिन उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा / बर्फबारी (3800m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना जताते हुए शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है । मौसम विभाग का कहना है कि 20 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा /बर्फबारी (3800m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना है तथा राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है ।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *