• Mon. Mar 30th, 2026

    अल्मोड़ा: 7.20 लाख की अवैध शराब पिकप में बरामद, तस्कर अरेस्टेड

    Byswati tewari

    May 5, 2023
    Latest news webfastnews

    रचिता जुयाल, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा समस्त सीओ/थानाध्यक्षों को मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।

    अल्मोड़ा पुलिस को ऑपरेशन RRR के Recovery प्लान के तहत बड़ी सफलता लगी हाथ


    सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में कल 4 मई को थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार के नेतृत्व में सायंकालीन चेकिंग के दौरान बाड़ेछीना तिराहे पर वाहन संख्या UK07CB 6264 पिकप को रोककर चैक किया गया,चालक प्रमोद कुमार के कब्जे से 150 पेटी अवैध देशी शराब गुलाब मार्का बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना धौलछीना में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया ।
    मामले में थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि अभियुक्त शराब को अल्मोड़ा से तोली की ओर ले जा रहा था, जो चेकिंग के दौरान पकड़ मे आया।
    गिरफ्तार अभियुक्त प्रमोद कुमार उम्र 37 वर्ष – ग्राम चनौली पो0 बाड़ेछीना का निवासी हैं जिससे 150 पेटी अवैध देशी शराब जिसकी कीमत- 7,20,000 रु0 है बरामद हुई।
    पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुशील कुमार थाना धौलछीना, हे0का0 सुरेन्द्र सिंह नेगी, कानि0 दिनेश पपौला और कानि0 धनी राम शामिल रहें।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *