• Wed. May 27th, 2026

हिंसरियाखाल पट्टी युवा संघ के सामाजिक कार्यकर्ता नरेश उमरियाल के नेतृत्व में जल संकट के खिलाफ ऐतिहासिक मशाल जुलूस,

ByD S Sijwali

May 27, 2026

हिंसरियाखाल पट्टी युवा संघ के सामाजिक कार्यकर्ता नरेश उमरियाल के नेतृत्व में जल संकट के खिलाफ ऐतिहासिक मशाल जुलूस

पिछले 3 माह से व्याप्त भीषण पेयजल संकट के विरोध में मुख्य बाजार हिंसरियाखाल जगदीश्वर महादेव मंदिर परागण से जन आंदोलन मशाल जुलूस निकालकर जल संस्थान देवप्रयाग और जल निगम का घोर विरोध किया गया जिसमें सीधा जल संस्थान की लापरवाही पर आरोप लगाए गए।

आंदोलन में महिलाओं ने अपना विरोध दर्ज किया जिसमें कहा गया पानी हमें रह दिन चाहिए , सायं 6 बजे युवाओं ने जलती मशालों के साथ हिंसरियाखाल बाजार से उमरी गांव तक जुलूस निकालकर जल संस्थान देवप्रयाग, और जल निगम के विरोध में नारे लगाए गए।

मुख्य मांगे।

1. आंदोलनकारियों ने कहा कि लक्ष्मोली-हड़ीमधार पंपिंग पेयजल योजना की हर घर नल की जांच हो जिससे क्षेत्र की 3000 की आबादी पानी से वांछित न रहें पानी हमारा मौलिक अधिकार है।

 

2. युवा संघ ने समाधान देते हुए मांग कि त्यूंटा से भगदौरीखाल योजना का पुनर्गठन हों

ग्रेविटी से पानी आने पर बिजली का खर्च शून्य होगा और क्षेत्र को स्थायी समाधान भी मिल जाएगा।

 

5 माह पुराने प्रस्ताव की अनदेखी का आरोप:

धरने में दिनांक 20 जनवरी 2026 को दिए गए प्रस्ताव को सार्वजनिक किया गया, जिसमें त्यूंटा से भगदौरीखाल योजना का पुनर्गठन की मांग की गई थी आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधि के प्रस्ताव पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।

 

प्रशासन को अल्टीमेटम:

धरने के उपरांत उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर के माध्यम से जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल को ज्ञापन प्रेषित किया गया ज्ञापन में 30 दिन के भीतर सर्वेक्षण कर डीपीआर तैयार करने की मांग की गई चेतावनी दी गई कि सकारात्मक कार्यवाही न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसमें NH 58 लक्ष्मोली हिंसरियाखाल मार्ग पर चक्का जाम किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशाशन की होगी।

इस अवसर पर देवप्रयाग विभासभा के अनेकों पार्टियों के जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय लोगों के साथ उपस्थित रहें जिसमें जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल , कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चंद ,रामलाल नौटियाल ,प्रदेश सचिव मंगत मठियाल,सुनील कुमार क्षेत्र पंचायत सदस्य अरविंद सजवान, पूर्व प्रमुख विजयंत सिंह निजवाला, यूकेडी के ब्लॉक अध्यक्ष रघुवीर पवार, यूकेडी के वरिष्ठ नेता अरुण नेगी ,विजय पंवार, हिंसरियाखाल पट्टी युवा संघ के सदस्य रामलाल, नरेश पंवार, रामदयाल, नरेश, पंकज पंडोरा आदि दर्जनों सदस्य एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *