• Mon. May 25th, 2026

अल्मोड़ा के बख गांव में जन आरोग्य अभियान के तहत आयोजित हुआ स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

web fast news logo

ALMORA – बख में आज जन आरोग्य अभियान के तहत आयोजित हुआ स्वास्थ्य परीक्षण शिविर स्वास्थ्य महानिदेशालय के जन आरोग्य अभियान के तहत हवालबाग ब्लॉक के बख गांव में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रभारी चिकित्साअधिकारी हवालबाग डा0 रंजन तिवारी के दिशा निर्देशन में आयोजित इस शिविर में हैल्थ एंड वैलनेस सेंटर माल गांव में तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रिया जोशी , मनीषा पनेरू व सुमन त्रिपाठी ने शिविर में आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।


इसमें 70 लोगों ने प्रतिभाग किया। लोगों को चिकित्सकीय सलाह के साथ ही मधुमेह, उच्च रक्त चाप, मुख एवं स्तन कैंसर सहित गैर संचारी रोगों की जांच कर आवश्यक सलाह दी गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान देवेन्द्र बिष्ट, ममता बिष्ट सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *