अल्मोड़ा
आगामी 27 मई को मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी अंशुल सिंह द्वारा कार्यक्रम स्थल उदय शंकर नृत्य अकादमी फ़लसीमा का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए मौके पर उपस्थित अधिकारियों को विभिन्न कार्य सौंपे। जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियां समय से संपन्न कर ली जाए। सभी अधिकारी आपसी समन्वय से व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि उदय शंकर नृत्य अकादमी में एस डी जी अचीवर्स अवार्ड वितरण समारोह का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए आगंतुकों के बैठने, अवॉर्ड वितरण करने जैसे विभिन्न कार्यों के लिए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि समस्त व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाए।
इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

