• Tue. May 26th, 2026

परचून की दुकान में अवैध शराब बेचना पड़ा भारी, दुकानदार की हुई गिरफ्तारी, अल्मोड़ा पुलिस का ऑपरेशन RRR ज़ारी

थाना भतरौजखान पुलिस ने परचून की दुकान में अवैध रुप से शराब बिक्री करने पर 40 पव्वे देशी शराब के साथ दुकानदार को गिरफ्तार किया।

अल्मोड़ा पुलिस ने ऑपरेशन RRR के Recovery प्लान के तहत की कार्यवाही

आज 11 मई 2023 को भतरौजखान पुलिस ने कस्बा भौनखान में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर दुकानों की चेकिंग की गई तो एक व्यक्ति दिनेश सिंह अपनी परचून की दुकान में अवैध रुप से शराब बिक्री करता हुआ मिला तथा दुकान से 40 पव्वे देशी शराब बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौजखान में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।


पुलिस टीम में थाना भतरौजखान के निरीक्षक हेम चन्द्र पंत, एसआईवी जगत सिंह, हे0कानि0 विरेन्द्र सिंह, और एच0जी0 चन्दन सिंह शामिल रहें।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *