• Sat. May 2nd, 2026

    प्रवक्ता को सिर्फ अध्यापन की जिम्मेदारी दी जाए : पाण्डेय

    ByD S Sijwali

    Sep 22, 2022

    अल्मोड़ा-आज प्रैस को जारी एक बयान में धौलादेवी के पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने सरकार से मांग की है कि इन्टर कालेज शौकियाथल में नियुक्त शिक्षक को ग्रामीण क्षेत्रों के निर्धन छात्रों के भविष्य को देखते हुए विधालय से बाहर की दी गयी नोडल पद की जिम्मेदारी शीघ्र निरस्त की जाए।उन्होंने कहा कि लटवाल भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। जिसका लाभ देते हुए सरकार ने उनको दूरस्थ क्षेत्र के विधालय में स्थाई रूप से जाने के बजाय प्रदेश में सुविधानुसार अन्य जिम्मेदारी दी गयी है।जिससे उक्त शिक्षक माह में बहुत कम दिन विधालय में शिक्षण कार्य को समय दे पायेंगे।जिससे उक्त विषय के शिक्षण से छात्र वंचित रह जायेंगे। भाजपा सरकार द्वारा अपने पदाधिकारी को इस तरह की जिम्मेदारी देकर छात्रों के भविष्य के साथ घोर खिलवाड़ किया जा रहा है जिससे उनकी कथनी और करनी स्पष्ट होती है।जिलाध्यक्ष ने छात्रहित में शासन से मांग की है कि अविलंब छात्रों के हित में उक्त शिक्षक को शौकियाथल में स्थाई रूप से शिक्षण कार्य में लगाया जाए एवं प्रदेश के अन्य विधालयों में दी गयी अतिरिक्त जिम्मेदारी से मुक्त किया जाए।यदि शासन द्वारा इस मामले में अनदेखी की गयी तो क्षेत्रीय जनता एवं अभिभावकों को साथ लेकर वे वृहद जनांदोलन के लिए बाध्य होंगें।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed