• Tue. Mar 10th, 2026

    उत्तराखंड: ग्लेशियर खिसकने से बर्फ की चपेट में आई एक महिला श्रद्धालु की मौत

    हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अटला कुड़ी ग्लेशियर प्वाइंट के पास ग्लेशियर खिसकने से कुछ श्रद्धालुओं के फंसे होने की कल सूचना मिली थी।

    इससे पूर्व से ही संवेदनशील स्थानों (घांघरिया व हेमकुण्ड साहिब) में तैनात SDRF टीमों द्वारा स्थानीय पुलिस व अन्य बचाव इकाइयों के साथ संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए 05 श्रद्धालुओं (03 महिलाएं व 02 पुरुष ) को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया। परंतु एक महिला अब भी लापता थी।

    बर्फ में लापता हुई महिला की तलाश में आज फिर बचाव अभियान चलाया गया। सुबह एसडीआरएफ ने बर्फ में दबी हुई महिला यात्री का शव बरामद कर लिया है। वहीं, यात्रा मार्ग पर भारी बर्फ आने से रास्ता बंद हो गया है। जिससे यात्रा भी रोकी गई है। बता दें कि रविवार शाम छह बजे ग्लेशियर खिसकने से बर्फ की चपेट में छह श्रद्धालु आ गए थे। जिसमें से एक महिला श्रद्धालु अमृतसर निवासी 37 वर्षीय कमलजीत कौर लापता हो गई थी। महिला के साथ पांच श्रद्धालुओं को एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर लिया था। बर्फ खिसकने से यात्रा मार्ग भी बाधित हो गया है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *