• Mon. May 25th, 2026

सुबह सवेरे: देश दुनिया की बड़ी हलचल

🌏 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख  मंडविया ने कहा है कि देश में MBBS की सीटों की संख्या 1.7 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। उन्होंने कहा कि अब देश में कुल मेडिकल कॉलेजों की संख्या 702 हो गई है।
🌏  विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर  ने कनाडा में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी  की हत्या को दर्शाते हुए जश्‍न मनाये जाने की घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों के संबंधों के लिए अच्छा नहीं है।
🌍 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सर्बिया के कारोबारी जगत से दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश की अपार संभावनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया।
🌏 एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत तीसरे स्थान पर रहा। चैंपियनशिप के अंतिम दिन कल महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में विनोद संडिला चार मिनट 24 दशमलव 2-3 सेकंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। 

🌏 अफगानिस्‍तान के फैजाबाद की मस्जिद नबवी में आज हुए विस्‍फोट में 15 लोगों की मृत्‍यु हो गई और 50 अन्‍य घायल हो गए। कार्यवाहक प्रांतीय गवर्नर की जनाजे की नमाज के दौरान ये विस्‍फोट हुआ। 

🌍 भारतीय रिजर्व बैंक ने विदेश जानेवाले भारतीयों के लिए भुगतान विकल्पों को बढ़ाने के वास्ते भारत में बैंकों को एटीएम, पीओएस मशीन और विदेशी ऑनलाइन कारोबारियों को भुगतान करने के लिए रूपे प्रीपेड फॉरेक्स कार्ड जारी करने की मंजूरी दे दी है। 

🌎 राजस्‍थान में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने डूंगरपुर के एक सरकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा छह छात्राओं के कथित यौन शोषण पर राज्‍य सरकार को नोटिस जारी किया है। 

🌎 महाराष्ट्र के ठाणे में एक 32 वर्षीय महिला की हत्या और शव के कई टुकड़े मिलने के मामले में उनके 56 साल के लिव-इन पार्टनर मनोज साने को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

🌏 फ़्रांस के शहर दक्षिण-पूर्वी एनेसी में एक शख़्स ने कई लोगों पर चाकू से हमला किया है जिसमें छह बच्चे ज़ख़्मी हुए हैं।

🌏 मध्य प्रदेश कैडर के एक आईएएस अधिकारी नियाज खान ने गुरुवार को कहा कि धर्मांतरण के लिए बॉलीवुड जिम्मेदार है और यह सब वहीं से शुरू हुआ।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *