◆ हरिद्वार के भगवानपुर इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
◆ उत्तरी नाईजीरिया में नाइजर नदी में मंगलवार को एक नौका के डूबने से करीब 100 लोगों की मृत्यु हो गई है।
◆ गृहमंत्री अमित शाह ने चक्रवात बिपरजॉय से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। भारतीय तटरक्षक बल ने गुजरात के ओखा में पचास लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
◆ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने नई दिल्ली में महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत-अमरीका सहयोग पर बैठक को संबोधित किया।
◆ राजस्थान: बाड़मेर जिले में एक दूल्हा अपनी बारात 51 ट्रैक्टर लेकर पहुंचा।
◆ ओडिशा: सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने पुरी समुद्र तट पर एक सैंड आर्ट बनाकर चक्रवात ‘बिपरजॉय’ को लेकर ‘घबराएं नहीं,सुरक्षित रहें’ का संदेश दिया।
◆ जम्मू-कश्मीर के कटरा में आज सुबह 2.20 बजे रिक्टर पैमाने पर 4.3 की तीव्रता का भूकंप आया: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र।
◆ नेपाल के व्यापारियों ने भारत से आलू, प्याज आयात करना बंद किया। नेपाल सरकार ने इन पर वैट बढ़ाया था, उसी के विरोध में फ़ैसला लिया है।
◆ इक्वाडोर की एक बुज़ुर्ग महिला के अंतिम संस्कार में जुटे लोग उस वक्त हैरान रह गए, जब वह अपने ताबूत में सांसें ले रही थी। उसे दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया।
