• Sun. Mar 29th, 2026

    अल्मोड़ा न्यूज पोर्टल एसोसिएशन का हुआ गठन, सुरेंद्र रावत बने अध्यक्ष

    गठन का मुख्य उद्देश्य पोर्टल पत्रकारों के हितों के लिए कार्य करना


    अल्मोड़ा-आज अल्मोड़ा न्यूज पोर्टल पत्रकारों की एक खुली बैठक आहूत की गयी। जिसमें न्यूज़ पोर्टल एसोसिएशन का विधिवत रूप से गठन किया गया।जिसमें सुरेंद्र सिंह रावत को सर्वसम्मति से अध्यक्ष नियुक्त किया गया।गठन के लिए आहूत की गयी बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पोर्टल एशोसिएशन के गठन का मुख्य उद्देश्य पोर्टल पत्रकारों के हितों के लिए कार्य करना हैं।

    जल्द ही एशोसिएशन के सदस्यों की कार्यकारिणी का गठन एवं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

    इस अवसर पर यू के 360 पोर्टल के सुरेन्द्र सिंह रावत,सत्यपथ न्यूज पोर्टल के कपिल मल्होत्रा, सत्यमेव जयते न्यूज पोर्टल के एस एस कपकोटी,आर एन एस पोर्टल के विनोद जोशी, उत्तराखंड न्यूज लाईव पोर्टल के दीपांशु पाण्डे, पहाड़ एक्सप्रेस न्यूज पोर्टल के राहुल जोशी, बिन्सर टाईम्स न्यूज पोर्टल के शिवेन्द्र गोस्वामी,अपना उत्तराखंड न्यूज पोर्टल के हरीश त्रिपाठी,वेब फास्ट न्यूज के सोनू सिजवाली, हिमशिखर संदेश के संजय कुमार अग्रवाल,थर्ड आई न्यूज पोर्टल के राजीव कर्नाटक शामिल रहे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *