• Sat. Mar 7th, 2026
    Latest news webfastnews

    अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के सल्ट तहसील में आज विजलेंस ने बड़ी कार्यवाही की है। विजलेंस की टीम ने सल्ट तहसील में कार्यरत रजिस्ट्रार कानूनगो को 10 हज़ार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार यहाँ सल्ट तहसील में कार्यरत रजिस्ट्रार कानूनगो हबीब अहमद पर लंबे समय से घूस लेने के आरोप लग रहे थे। सूचना पर आज विजलेंस की टीम सल्ट तहसील पहुँची, जहां हबीब अहमद को विजलेंस की टीम ने 10 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसपी विजलेंस पी एन मीणा ने बताया कि शिकायत के बाद बुधवार को टीम सल्ट भेजी गई। जहाँ रजिस्ट्रार कानूनगो को 10 हज़ार की रिश्वत लेते पकड़ा है। विजलेंस टीम द्वारा आरोपी कानूनगो से कई घंटों की पूछताछ के बाद उसे हल्द्वानी ले जाया गया है।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *