• Tue. May 26th, 2026

उत्तराखंड के मुख्य सचिव डॉ. सुखवीर सिंह संधू का कार्यकाल अगले छह माह के लिए बढ़ा

भारत सरकार ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव डॉ. सुखवीर सिंह संधू का कार्यकाल अगले छह माह के लिए बढ़ा दिया है। प्रदेश के सामान्य प्रशासन के सचिव ने आज ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव को 31 अगस्त से 31 जनवरी, 2024 तक छह महीने का सेवा विस्तार दिया गया है।

एसएस संधू 1988 बैच के उत्तराखण्ड कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। उनका रिटायरमेंट इस महीने 31 जुलाई को हो रहा था लेकिन उन्हें 6 महीने का एक्सटेंशन दे दिया गया है। अब वो जनवरी 2024 तक राज्य से मुख्य सचिव रहेंगे, संधू जुलाई 2021 में राज्य के मुख्य सचिव बनाए गए थे।

उन्हें ओम प्रकाश की जगह उत्तराखंड का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था। सिंधू ने केंद्र और उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पंजाब में विभिन्न क्षमताओं में काम किया है। सुखबीर सिंह संधू की ईमानदार कार्यप्रणाली को लेकर नौकरशाही में चर्चाएं होती रहती हैं और मुख्य सचिव एसएस संधू सीएम धामी के भी विश्वास पात्र माने जाते हैं।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *