• Mon. May 25th, 2026

अल्मोड़ा: जागृति पंत ने समाजशास्त्र विषय से उत्तीर्ण की यूजीसी नेट की परीक्षा

अल्मोड़ा-भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय व विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की तरफ से आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी- नेट) धारानौला निवासी जागृति पंत ने उत्तीर्ण की है।

परीक्षा परिणाम में जागृति पंत ने समाजशास्त्र विषय से यूजीसी-नेट परीक्षा क्वालीफाई की है।जागृति वर्तमान में बी एच यू से समाजशास्त्र में एम ए कर रही हैं। उन्होंने आज जारी हुए यूजीसी नेट के परिणाम में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए अर्हता प्राप्त कर ली है। उन्होंने 300 में से 196 अंक प्राप्त किए हैं।

यह उनका पहला प्रयास था। जागृति के पिता यूनिवर्सिटी नैनीताल में असिस्टेंट इंजीनियर है।माता श्रीमती सुधा पंत हाऊसवाइफ है।उनकी इस उपलब्धि पर समाजसेविका गीता मेहरा एवं मां नंदा सर्वदलीय महिला समिति ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *