ड्रग्स,ट्रैफिक, साईबर, महिला सुरक्षा व गौरा शक्ति के सम्बंध में किया जागरुक
धौलछीना व दन्या पुलिस ने स्कूल,कॉलेजों में चलाया जागरुकता अभियान, छात्र- छात्राओं को ड्रग्स,ट्रैफिक, साईबर, महिला सुरक्षा व गौरा शक्ति के सम्बंध में किया जागरुक।
बुधवार 26 जुलाई को धौलछीना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्कूलों में तथा दन्या पुलिस द्वारा जीआईसी पनुवानौला में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल,कालेजों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को ड्रग्स के प्रति जागरूक करते हुए नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर नशे से दूर रहने तथा अन्य लोगों को भी जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया।






यातायात नियमों की जानकारी देकर हमेशा पालन करने, नाबालिगों को बालिग होने तक वाहन नहीं चलाने की उचित हिदायत दी गई, साईबर अपराध के सम्बन्ध जागरुक करते हुए बचाव के उपाय बताये गये। छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति जागरुक करते हुए उनके अधिकारों व कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई, गौरा शक्ति की जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन की प्रकिया को समझाकर रजिस्ट्रेशन हेतु प्रेरित किया गया तथा हेल्पलाईन नम्बरों की जानकारी दी गयी।
