• Tue. May 26th, 2026

धारानौला में बिजली के नंगे तार बन सकते हैं दुर्घटना का सबब

इस व्यस्तम इलाके पर नहीं पड़ रही विद्युत विभाग की नजर


अल्मोड़ा-धारानौला स्टेशन से पेट्रोल पंप तक खुले बिजली के तारों के पोल से टकराकर कई बंदर घायल हो चुके हैं और लोगो के सिर पर गिर चुके हैं।


पोल हिलाने से कई बार शार्ट सर्किट और हाईटेंशन तारो के टूटने का खतरा बना हुआ हैं।नगर के इस व्यस्ततम इलाके पर बिजली के ये नंगे तार सुबह और शाम के समय स्कूल के बच्चो और स्थानीय लोगो के लिए खतरा बने हुए हैं।यह जागेश्वर, पिथौरागढ़ जाने वाले मुसाफिरों के लिए भी मुख्य रास्ता है जिस पर सैकड़ों की संख्या में पर्यटक सुबह से शाम तक गुजरते हैं।

जानकारी दी गयी पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं

स्थानीय लोगो द्वारा कई बार विद्युत विभाग को इसकी जानकारी दी गयी पर अभी तक कोई कार्यवाही विभाग द्वारा नहीं की गयी है।बिजली के नंगे तार लगभग सभी जगह बदले जा चुके हैं सिर्फ इसी जगह (धारानौला बस स्टेशन से पेट्रोल पंप तक) पर विभाग की नजर नहीं पड़ रही। बंदरों द्वारा हिलाने पर कई बार लाइट सटडाउन हो जाती हैं और कभी भी इन हाई टेंशन और थ्री फेज तारों के टूटने से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय दुकानदारों और स्थानीय लोगो ने कहा कि इन नंगे तारों से किसी भी तरह की दुर्घटना होने पर जिम्मेदारी पूर्णतः विद्युत विभाग और प्रशासन की होगी।अब देखने वाली बात यह है कि कब सम्बन्धित विभाग गहरी नींद से जागता है और यहां पर इन नंगे तारों को बदलता है।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *