• Mon. May 25th, 2026

अल्मोड़ा: घर का ताला तोड़ बड़े जतन से की चोरी, चार घंटे में पकड़ी गयी

एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में अपराधियों का जेल से नाता जोड़ती अल्मोड़ा पुलिस

कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने मात्र 04 घण्टे में किया चोरी का खुलासा,
01 अभियुक्त गिरफ्तार, एलईडी टीवी सहित चोरी का माल बरामद

बीते सोमवार को अल्मोड़ा निवासी एक महिला ने कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी कि वह अपने मायके गई हुयी है घर पर ताला लगा हुआ था। किसी अज्ञात चोर द्वारा उसके घर का ताला तोड़कर घर के अन्दर से 01 एलईडी टीवी सैमसंग कंपनी, 01 डैक व 02 स्पीकर इंटेक्स कंपनी, 01 आर्टिफिसियल मंगलसूत्र पीली धातू, आर्टिफिसियल चैन व चादी के बिछुवे आदि चोरी कर लिये है। उक्त तहरीर के आधार पर कोतवाली अल्मोड़ा में तत्काल धारा 380/457 भादवि के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत की गयी।



सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए एसएसआई सतीश चन्द्र कापड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

रामलीला ग्राउण्ड राजपुरा से किया गिरफ्तार


पुलिस टीम द्वारा घटना का खुलासा व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वादिनी के घर के आसपास व नगर क्षेत्र में स्थापित विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहनता से अवलोकन कर ठोस सुरागरसी पतारसी करते हुए अथक प्रयासों से मात्र 04 घण्टे के अन्दर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त अंशुल कुमार को रामलीला ग्राउण्ड राजपुरा, अल्मोड़ा के पास से गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से चोरी की 01 एलईडी टीवी सैमसंग कंपनी , 01 डैक व 02 स्पीकर इंटेक्स कंपनी, 01 आर्टिफिसियल मंगलसूत्र पीली धातू, आर्टिफिसियल चैन, चादी के बिछुवे व पायल बरामद करते हुए पंजीकृत एफआईआर में आवश्यक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त अंशुल कुमार, उम्र-22 वर्ष पुत्र मनोज कुमार, भ्यारखोला, अल्मोड़ा का निवासी हैँ। जिससे
01 एलईडी टीवी सैमसंग कंपनी, 01 डैक व 02 स्पीकर इंटेक्स कंपनी, 01 आर्टिफिसियल मंगलसूत्र पीली धातू, आर्टिफिसियल चैन व चादी के बिछुवे, पायल बरामद हुए।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-


1-एफआईआर न0- 83/2021, धारा- 8/21 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली अल्मोड़ा
2-एफआईआर न0- 105/2021, धारा- 380/457/411 भादवि, कोतवाली अल्मोड़ा
3-एफआईआर न0- 09/2023, धारा- 380/457/411 भादवि, कोतवाली अल्मोड़ा
4-एफआईआर न0- 51/2023, धारा- 380/457/411 भादवि, कोतवाली अल्मोड़ा


पुलिस टीम-


1-एसएसआई सतीश चन्द्र कापड़ी, कोतवाली अल्मोड़ा
2-कानि0 खुशाल राम, कोतवाली अल्मोड़ा
3-कानि0 केशव भौत, कोतवाली अल्मोड़ा

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *