• Tue. Apr 21st, 2026

    एसएसपी अल्मोड़ा की पुलिस टीम की सतर्कता से अवैध लीसा तस्कर के मंसूबों पर फिरा पानी….


    सोमेश्वर : पुलिस की बड़ी कार्यवाही कैंटर में 300 टिन अवैध लीसे की तस्करी कर रहे 01 तस्कर को रात्रि चैंकिग के दौरान किया गिरफ्तार, प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को वन सम्पदा, खनिज पदार्थो आदि की अवैध तस्करी करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में सोमेश्वर पुलिस को 300 टिन अवैध लीसा कीमत 9,00,000 रु0 बरामद करने में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।


    आज थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय सिंह नेगी के नेतृत्व में हमराही पुलिस बल द्वारा रात्रि चैंकिग के दौरान मनान के पास बामनीगाड़ रोड से आ रहे वाहन संख्या UK04CB 3846 कैंटर को रोककर चैक किया गया तो चालक पूरन सिंह पुत्र भ्यूराज सिंह, निवासी गजार कस्यालेख, थाना मुक्तेश्वर, जिला नैनीताल के कब्जे से 300 टिन अवैध लीसा कीमत लगभग 9,00,000 रु0 बरामद होने पर उपरोक्त चालक पूरन सिंह को गिरफ्तार कर थाना सोमेश्वर में धारा 26/42 वन अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई ।


    मामले के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय सिंह नेगी ने बताया कि चालक पूरन सिंह उक्त अवैध लीसे को बामनीगाड़ क्षेत्र से इकट्ठा करके अधिक लाभ कमाने के लिए बेचने हेतु हल्दवानी ले जा रहा था जो चैंकिग के दौरान गिरफ्त में आया।
    गिरफ्तार व्यक्ति का नाम
    पूरन सिंह पुत्र भ्यूराज सिंह, निवासी गजार कस्यालेख, थाना मुक्तेश्वर, जिला नैनीताल
    बरामदगी- 300 टिन अवैध लीसा
    कीमत- लगभग नौ लाख रु0
    पुलिस टीम : थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय सिंह नेगी, कानि0 गोपाल गिरी,कानि0 श्रवण सैनी,कानि0 विरेन्द्र चन्द्र, कानि0 सूरज सिंह

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *