• Tue. Apr 21st, 2026

    बड़ी खबर :गौरीकुंड भूस्खलन में चार लोगों की मौत, 15 अब भी लापता

    रूद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड के डाट पुलिया के पास कल देर रात मूसलाधार बारिश और भूस्खलन की चपेट में आने से 4 लोगों की मृत्यु हो गयी, जबकि 15 अन्य अभी भी लापता हैं।

    सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड एनडीआरफ एसडीआरएफ मौके पर हैं। सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड द्वारा बताया गया कि आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार व डीडीआरएफ टीम मुख्यालय मयउपकरण सहित घटनास्थल पर मौजूद हैं।

    राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा मोचन बल, पुलिस और तहसील प्रशासन के दल राहत और बचाव अभियान में जुटे हैं। क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते राहत और बचाव कार्यों में परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल सर्च अभियान जारी है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *