• Wed. Mar 18th, 2026

    अल्मोड़ा के रावण ( दशानन ) बिना जले लौटे 130 वर्षो के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा..

    ALMORA – अल्मोड़ा  नगर में विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी रावण परिवार के लगभग  22 विशाल पुतले बनाए गए तथा शहर के बीच – बाजार में जुलुस निकल कर लोगो के बीच में गुजरे l लेकिन इन पुतलों को जलूस में  घुमाते वक्त बुधवार शाम चौक बाजार में दो अलग-अलग पुतला समितियों के सदस्यों के बीच कहासुनी हो गयी l देखते – देखते विवाद मारपीट में तब्दील हो गया l बाजार में अफरा-तफरी फैल गई l मारपीट के बाद रावण समिति के सदस्यों ने पुतला आगे ले जाने से इनकार कर दिया वह मारपीट के लिए दूसरे पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे l घटना की सूचना मिलने पर तुरंत उप जिला अधिकारी गोपाल चौहान, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव एवं पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुंचकर दोनों ग्रुपों के सदस्यों को समझाया गया l समझाने के बाद बमुश्किल बाजार से रावण का पुतला देर रात आगे बढ़ा , और जैसे-तैसे स्टेडियम पहुंचा l लेकिन रावण पुतला समिति के लोग पुतला दहन नहीं करने की जिद पर अड़ गए , उन्होंने दूसरे पक्ष के लोगों से माफी मांगने की शर्त रखी , लेकिन ऐसा नहीं हुआ तो रावण के पुतले का दहन नहीं किया गया, और समिति के लोग उसे वापस ले आए और यथास्थान खड़ा कर दिया l

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *