UTTARKASHI – उत्तरकाशी मे निम की टीम के साथ द्रौपदी का डाँडा मे हुए हादसे में अल्मोड़ा के युवा पर्वतारोही अजय बिष्ट पुत्र डी एस बिष्ट भी लापता है। अजय शरू से ही पर्वतारोहण का शौकीन रहे है वे बचपन से ही साहसी गतिविधियों के शौक़ीन रहे और अल्मोड़ा के ही कसार देवी क्षेत्र मे एक एडवेंचर कैंप साईट भी चलाते रहे हैं ।अजय के पिता का अल्मोड़ा शहर मे प्रसिद्ध नागराज होटल के मालिक है।
32 वर्षीय अजय की इसी साल अप्रैल में शादी हुई थी । अजय ने 12वी तक कि पढ़ाई आर्मी स्कूल अल्मोड़ा की और स्तानक SAS मोहाली से किया, इसी साल इसका विवाह अल्मोड़ा निवासी सिल्का सिंह नेगी से हुआ था।
अजय ने निम से एडवेंचर मे एडवांस कोर्स करने के लिये संस्थान में दाखिला लिया था।शुरू से ही मेहनती उन्होंने 3 वर्ष ही अपना कैफ़े का संचालन शुरू किया था साथ ही वो ग्रुप के साथ भी साहसिक पर्यटन की गतिविधियां करते रहे हैं ।इस हिमस्खलन के दौरान अजय उन 28 लोगो मे शामिल था जो लापता हुए थी, इस घटना के बाद जब परिवारजनों को अजय की गुमशुदगी का पता चला तो घर मे कोहराम मच गया। परिजन अजय की जानकारी लेने उत्तरकाशी रवाना हो गये है जहाँ अभी तक उसकी कोई जानकारी नही मिली है। इस घटना के बाद साहसिक खेल प्रेमी परिवारजन ,सगे संबंधियों द्वारा उसकी सही सलामती की प्रार्थना की जा रही है।
वेब फ़ास्ट न्यूज़ ( WFN ) परिवार भी अजय बिष्ट की सलामती की प्रार्थना करता है और दुख की इस घड़ी में परिवाजनों साथ है।
