• Tue. Apr 21st, 2026

    नेपाल सीमा के पास 1.20 करोड़ रुपये की स्मैक जब्त, एक गिरफ्तार

    चंपावत जिले में भारत-नेपाल सीमा के पास पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से 1.20 करोड़ रुपये की 605 ग्राम स्मैक बरामद की है।

    चंपावत के पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पिंचा ने इसे इस साल उत्तराखंड में स्मैक की सबसे बड़ी बरामदगी बताया।

    एसपी ने कहा कि ‘स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप’ (एसओजी) की एक टीम और पुलिस ने शनिवार देर रात नेपाल सीमा से सटे भारतीय गांव गढ़ीगोठ में एक मोटरसाइकिल सवार को रोका।

    चेकिंग के दौरान उसके कब्जे से 605 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर जिले के परशुरामपुर निवासी जागेश्वर दयाल (35) को गिरफ्तार कर लिया गया।

    उन्होंने बताया कि जब्त स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1.20 करोड़ रुपये है।

    एसपी पिंचा ने कहा कि दयाल के खिलाफ बनबसा पुलिस स्टेशन में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    आरोपी को रविवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

    एसपी ने बताया कि आरोपी के भाई मान सिंह को भी पिछले साल स्मैक तस्करी के आरोप में उत्तर प्रदेश की हरदोई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस टीम की इस कामयाबी पर पुलिस महानिरीक्षक, कुमाऊं ने दस हजार और पुलिस अधीक्षक ने पांच हजार का ईनाम घोषित किया है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *