• Fri. Apr 24th, 2026

    29 अगस्त को अल्मोड़ा व टिहरी में अप्रेन्टिसशिप मेला का होगा आयोजन

    Byswati tewari

    Aug 24, 2023

    भारत सरकार के अधीन महानिदेशक, प्रशिक्षण महानिदेशालय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, के निर्णय के अनुसार प्रत्येक माह के द्वितीय सोमवार को अप्रेन्टिसशिप मेला का आयोजन किया जाना है। उक्त के क्रम में दिनांक 29.08.2023 को जनपद अल्मोड़ा एवं नई टिहरी जनपद टिहरी गढ़वाल मे अप्रेन्टिसशिप मेला का आयोजन किया जाना निर्धारित हुआ है।

    उक्त के क्रम में निर्देशित किया गया है कि श्रम विभाग, सिडकुल, उद्योग विभाग, सेवायोजन विभाग, व अन्य विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए अधिकाधिक उद्योगों / सार्वजनिक उपक्रमों को अप्रेटिंस मेला में प्रतिभाग करने हेतु आमंत्रित करें तथा साथ ही साथ जनपद में स्थापित राजकीय / निजी आई०टी०आई०. पॉलीटेक्नीक, समस्त स्कूलों, महाविद्यालयों, आदि से सम्पर्क कर अधिकाधिक आवेदकों को अप्रेन्टिसशिपु मेले में उपस्थित होने हेतु सम्बन्धित कार्यालयध्यक्षों से सम्पर्क करें। मेला आयोजन में होने वाला व्यय विभागीय बजट हेतु निर्गत धनराशि से किया जा सकेगा। साथ ही अप्रेन्टिस मेले में अधिष्ठान / शिशिक्षुओं के अप्रेन्टिसशिप पोर्टल पर पंजीकरण कराने हेतु QR code का प्रयोग कराया जाना सुनिश्चित करें।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *