रामचंद्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों, निरीक्षक/उ0नि0 यातायात व इण्टर सेप्टर प्रभारी को सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु *शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरलोडिंग/ओवरसवारी, ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग करने एवं रेट्रो साइलेंसर का प्रयोग कर स्टंट बाजी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।
दिनांक- 23 अगस्त 2023 को थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह द्वारा चेकिंग के दौरान *वाहन संख्या- UK01TA 3453 ऑल्टो कार के चालक रोशन कुमार निवासी ग्राम बयेला, थाना द्वाराहाट, अल्मोड़ा को शराब के नशे में वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर ऑल्टो कार को सीज किया गया।
