• Tue. Mar 10th, 2026

    अल्मोड़ा: यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर बारह दर्जन लोगों पर कार्यवाही, 66,600₹ जुर्माना वसूला गया

    तीन वाहन सीज

    दन्या पुलिस ने प्रेशर हॉर्न में की चालानी कार्यवाही

    रामचंद्र राजगुरु, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना, चौकी प्रभारियों व निरीक्षक, उपनिरीक्षक यातायात, प्रभारी इंटरसेप्टर को ऑपरेशन मर्यादा के तहत सार्वजनिक स्थान, पर्यटक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग, गंदगी करने व यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

    अल्मोड़ा पुलिस के थाना/चौकी व यातायात पुलिस द्वारा 26 अगस्त 2023 को चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट,तीन सवारी, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग, बिना नंबर प्लेट/दोषपूर्ण नंबर प्लेट का प्रयोग, वाहनों में प्रेशर हॉर्न सहित अन्य तरीकों से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 117 वाहन चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही कर 60,000 रूपये जुर्माना वसूला गया है।

    तीन वाहनों को सीज किया गया

    चेकिंग अभियान के दौरान ही ऑपरेशन मर्यादा के तहत सार्वजनिक एवं पर्यटक स्थलों के आस- पास धूम्रपान, शराब पीकर हुडदंग करने और गंदगी करने पर 26 लोगों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में चालानी कार्यवाही कर 6600 रुपये जुर्माना वसूला गया।

    इसके अतिरिक्त सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु एल्को मीटर से चेकिंग की गई। अभी अभियान ज़ारी हैँ।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *