• Tue. Apr 21st, 2026

    PS1 फिल्म पहले ही तमिल सिनेमा में अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बनकर इतिहास नाम दर्ज करा चुकी है।

    Ponniyin Selvan 1 box office collection : दर्शकों के सिर चढ़कर बोला ‘PS 1’ का खुमार, एक हफ्ते में कमाए 300 करोड़ से ज्यादा मणि रत्नम के ड्रीम प्रोजेक्ट ने एक हफ्ते में दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। कमाई  ‘पोन्नियिन सेलवन 1’  (PS 1) पहले ही तमिल सिनेमा में अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बनकर इतिहास की किताबों में अपना नाम दर्ज करा चुकी है। ऐश्वर्या राय बच्चन और विक्रम स्टारर फिल्म हर दिन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। सिनेमाघरों में दर्शकों की काफ़ी भारी भीड़ में जा कर फिल्म लुफ्त उठा रहे हैं सिल्वर स्क्रीन का जादू अब भी बरकरार है। फिल्म ने पहले सप्ताह में अपने मोटे बजट को तो वसूल ही लिया है साथ ही तगड़ी कमाई भी कर ली है। मणि रत्नम के ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए विक्रम, ऐश्वर्या राय, तृषा, कार्थी, जयम रवि, जयराम, पार्थिबन, लाल, विक्रम प्रभु, जयराम, प्रभु और प्रकाश राज एक साथ स्क्रीन पर आए हैं। स्क्रीन पर यह राजसी ठाट-बाट और एतिहासिक भव्यता देखने के लिए फैंस की भीड़ सिनेमाघरों में हर दिन देखने को मिल रही है।

    सिनेमा घरों में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए, निर्देशक मणिरत्नम की ‘पोन्नियिन सेलवन 1’ (Ponniyin Selvan 1) एक हफ्ते में दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है, इसके बात के बारे मे निर्माताओं ने शुक्रवार को खुद बताया हैं। यह फिल्म प्रसिद्ध लेखक कल्कि की इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। लाइका प्रोडक्शंस, जिसने निर्देशक मणिरत्नम की मद्रास टॉकीज के साथ समीक्षकों द्वारा प्रशंसित सुपरहिट फिल्म का संयुक्त रूप से निर्माण किया है, फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन 80 करोड़ रुपए की कमाई कर ली थी। तीन दिनों में यह राशि 200 करोड़ रुपए के आंकड़े को छू गई। जिसके बाद इस फिल्म से लोगों की उम्मीदें और बढ़ गईं। अब, फिल्म एक हफ्ते में 300 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर चुकी है।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *