• Tue. May 26th, 2026

अल्मोड़ा पहुंची भाजपा उत्तराखंड की सह प्रभारी रेखा,कहा बागेश्वर उपचुनाव में बड़े अन्तर से भाजपा करेगी जीत दर्ज, बागेश्वर में महिला सम्मेलन एवं जनसभा को करेंगी सम्बोधित


अल्मोड़ा-आज भारतीय जनता पार्टी की उत्तराखंड सह प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने प्रेस वार्ता कर भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई एवं दावा किया कि बागेश्वर उपचुनाव के साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पांचों लोकसभा सीटों पर बहुत बड़े अन्तराल से विजय प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आज समाज के हर वर्ग को मिल रहा है।जनता भी आज समझ चुकी है कि नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में आज भारत देश लगातार तरक्की के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि चंद्रयान 3 मिशन भारतवर्ष की बहुत बड़ी उपलब्धि है जिससे पूरी दुनिया में भारत देश का नाम स्वर्णाक्षरों में दर्ज हो चुका है।विदित हो कि बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए रेखा वर्मा को बागेश्वर की जिम्मेदारी सौंपी गयी है जहां वे महिला सम्मेलन एवं जनसभा को सम्बोधित करेंगी। प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा,जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट,कैलाश गुरूरानी,अजय वर्मा,रेखा आर्या आदि उपस्थित रहे।

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *