• Tue. May 26th, 2026

मौसम अपडेट: चार जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आगामी 11 सितंबर तक राज्य के सभी जिलों में इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान लगाया है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने राज्य के चार जिलों देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश और गर्जना का यलो अलर्ट जारी किया है । इसके अतिरिक्त राज्य के टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिले के अधिकांश क्षेत्रों में भी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई है। साथ ही राज्य के अन्य जिलों में भी हल्की बारिश होने का अंदेशा है।

मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस ने भी आम जनमानस से आवश्यक परिस्थितियों में ही पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा करने की अपील की है। साथ ही उत्तराखंड पुलिस ने किसी भी सहायता के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 112 जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की भी संभावना जताई गई है। इसके अतिरिक्त नदी नालों का जल स्तर बढ़ने के कारण निचले इलाकों में जलभराव की भी संभावना जताते हुए मौसम विभाग ने लोगों से नदी नालों के आसपास ना जाने की अपील की है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए सभी जिलों के अधिकारियों को भी अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश उत्तराखण्ड शासन द्वारा दे दिए गए हैं

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *