चमोली- दिल्ली से आया युवक देर रात्रि बेलाकुची के पास पैर फिसलने के कारण पहाड़ी से नीचे खाई में गिर गया। सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचे HC राकेश पोखरियाल ने साथी होमगार्ड जवानों के साथ युवक को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला।
चमोली के चौकी टंगणी कोतवाली जोशीमठ को सूचना मिली कि बेलाकुची के पास एक यात्री पैर फिसलने के कारण पहाड़ी से नीचे खाई में गिर गया है।
सूचना टंगणी चौकी (चमोली) में नियुक्त हे०का० राकेश पोखरियाल द्वारा तत्परता देखते हुए सहकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंकर रात्रि के घनघोर अंधेरे में कड़ी मशक्कत के बाद विनोद विश्वकर्मा पुत्र राम केवल विश्वकर्मा निवासी राजौरी गार्डन सागरपुर दिल्ली उम्र 34 वर्ष को सकुशल रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला। व्यक्ति को मामूली चोटें आयी है।
पुलिस टीम में हे0का0 राकेश पोखरियाल, हो०गा० मोहित, हो०गा० विपिन, हो०गा० केशव शामिल रहें।
