• Sat. May 2nd, 2026

    जागेश्वर के शौकियाथल पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, पीएम मोदी के संभावित दौरे का लिया जायज़ा


    कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज जागेश्वर के शौकियाथल पहुंचे । जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।


    प्रधानमंत्री के जागेश्वर के संभावित दौरे के लेकर जो तैयारियां प्रशासन द्वारा की जा रही हैं, उसका जायजा मंत्री द्वारा लिया गया। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने शोकियाथल पहुंचकर हेलीपैड की व्यवस्थाओं को देखा तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
    इस दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश बहुगुणा, विधायक जागेश्वर मोहन सिंह मेहरा, ब्लॉक प्रमुख समेत अन्य अधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed