• Tue. May 26th, 2026

अल्मोड़ा: महीने भर के बच्चे को लेकर लापता हुई मां, ऑपरेशन स्माइल टीम ने की पति-पत्नी की काउंसलिंग

एक माह के मासूम बच्चे सहित नाराज होकर घर चली गई थी महिला, ऑपरेशन स्माइल टीम ने मासूम बच्चे व महिला को बरामद किया और पति-पत्नी की काउंसलिंग कर परिवार को बिखरने से बचाया

अल्मोड़ा। दिनांक के 6 अक्टूबर 2023 को थाना लमगड़ा क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी के एक माह के मासूम पुत्र सहित गुमशुदा होने की सूचना थाना लमगड़ा में दी गई थी।
रामचंद्र राजगुरु एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेकर सीओ अल्मोड़ा, थानाध्यक्ष लमगड़ा व ऑपरेशन स्माइल टीम को गुमशुदा महिला व बच्चे की शीघ्र तलाश करने हेतु निर्देशित किया गया।

सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में अल्मोड़ा पुलिस की ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी व क्षेत्र में लोगों से जानकारी जुटाकर आज दिनांक 8 अक्टूबर 2023 को गुमशुदा महिला को नन्हे मासूम बच्चे सहित कसार देवी क्षेत्र अल्मोड़ा से सकुशल बरामद किया गया और पति-पत्नी की काउंसलिंग की गई, दोनों को आपसी मतभेदों को भुलाकर साथ रहने के लिए कहा गया।


ऑपरेशन स्माइल टीम में

  1. हे0कानि0 श्री अनिल कुमार
  2. कानि0 श्री सुरेश गिरी
    3.कानि0 श्री बालम सिंह
    4.म0कानि0 श्रीमती मोनिका जोशी शामिल रहें

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *