मुरादाबाद में हत्या का एक सनसनी खेज़ मामला सामने आया है। मुरादाबाद में एक महिला की हत्या कर दी गई। महिला का शव जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव रानी नंगला में ईख/गन्ना के खेत में पड़ा मिला है।
पुलिस की शुरुआती पड़ताल से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला की हत्या गला रेतकर की गई है। डेडबॉडी के पास से पुलिस ने मोबाइल फोन और मेकअप का कुछ सामान भी बरामद किया है।
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने मौके पर पहुचकर घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद अधीनस्थ को घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं। फोरेंसिक टीम को भी सूचना कर मौके पर पहुचने निर्देश दिए गए। देर रात तक पुलिस मामले की छाबनीन में जुटी थी।
