• Fri. Apr 24th, 2026

    अल्मोड़ा: शारदा में तीन दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी का समापन, जिलाधिकारी तोमर व एसएसपी राजगुरु रहे मुख्य अतिथि

    शारदा पब्लिक स्कूल में पद्मश्री यशोधर मठपाल जी की तीन दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी का आज समापन हो गया। तीसरे दिन के चित्रकला प्रदर्शनी की विधिवत शुरूआत कार्यक्रम के मुख्य अतिथी जिला अधिकारी अल्मोड़ा विनीत तोमर, एसएसपी अल्मोडा रामचन्द्र राजगुरू पद्मश्री यशोधर मठपाल एवं ‘ विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा रहे।

    विद्यालय प्रबन्धक शेखर लखचौरा ने मुख्य अतिथियों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन किया। कार्य प्रदर्शनी के अंतिम दिन विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत रखें गए।

    शानदार शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुती दी गयी। प्रधानाचार्य विनीता शेखर लखचौरा ने सभी ( अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया व आभार व्यक्त किया।

    प्रदर्शनी में पद्‌मश्री यशोधर मठपाल की चित्रकला पेटिंग को लोग खरीद रहे है। प्रदर्शनी में कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व सभासद हेम तिवाड़ी एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद थी। कार्यक्रम का सफल संचालन पुष्पा उप्रेती एवं गीता पंत ने संयुक्त रूप से किया।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *