• Fri. May 1st, 2026

    विजेता पुतले को मिलेंगे₹21000 की धनराशि, कल होगा दशहरा महोत्सव का आयोजन

    अल्मोड़ा-अल्मोड़ा दशहरा महोत्सव समिति ने पत्रकार वार्ता में बताया की कल होने वाले दशहरा महोत्सव के आयोजन में सांस्कृतिक प्रोग्राम जीआईसी मैदान अल्मोड़ा में होंगे। अध्यक्ष अजीत सिंह कार्की ने बताया कि पुतलो का दहन जुलौजी मैदान एस एस जे परिसर में होना है।

    इस वर्ष प्रथम पुरस्कार अपने वाले पुतले को ₹21000 द्वितीय पुरस्कार जीतने वाले पुतले को ₹11000 और तृतीय पुरस्कार जीतने वाले पुतले को ₹5000 दिए जाएंगे। साथ ही अजीत सिंह कार्की ने बताया कि इस वर्ष केवल पुतलो की सुंदरता को ही नहीं अपितु समिति के व्यवहार को भी देखते हुए विजेता पुतले का चयन किया जाएगा।

    इस वर्ष प्रथम पुरस्कार अपने वाले पुतले को ₹21000 द्वितीय पुरस्कार जीतने वाले पुतले को ₹11000 और तृतीय पुरस्कार जीतने वाले पुतले को ₹5000 दिए जाएंगे। साथ ही अजीत सिंह कार्की ने बताया कि इस वर्ष केवल पुतलो की सुंदरता को ही नहीं अपितु समिति के व्यवहार को भी देखते हुए विजेता पुतले का चयन किया जाएगा।
    कार्की ने कहा कि दशहरा महोत्सव का उद्घाटन स्व विजय जोशी कार पार्किंग में मंगलवार को दोपहर 1 बजे प्रकाश बिष्ट के द्वारा किया जाएगा। उसके उपरांत रावण परिवार के पुतले मुख्य बाजार से होते हुए जुलौजी मैदान एस एस जे परिसर में पहुंचेंगे जहां उनका दहन होगा। रात्रि 7 बजे से राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में रंगारंग कार्य का आयोजन होगा। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की थीम में स्थानीय कलाकारों के कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी और उन्हें प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार भी दिया जाएगा। कार्की ने कहा कि इस वर्ष जीआईसी मैदान की सड़क नहीं बनने के कारण व्यवस्था में कुछ परिवर्तन किया गया है। लेकिन अगर आगामी वर्ष में जीआईसी मैदान की सड़क नहीं बनाई गई तो पूर्व की भांति अल्मोड़ा दशहथे के रावण परिवार के पुतलों का दहन स्थानीय अल्मोड़ा कॉलेज की प्रांगण (स्टेडियम) में ही होगा। कार्की ने बताया की डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान में आने वाले को 15000 एवं द्वितीय आने वाले को 11000 और तिथि आने वाले को 7500 हजार रुपए दिए जाएंगे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed