• Tue. May 26th, 2026

अल्मोड़ा: उधार चुकाने को बनाई चरस, बेचने जाने के दौरान पकड़ा गया

~सवा दौ किलो चरस के साथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा। पुलिस ने एक लाख से अधिक कीमत की 1.200 किलोग्राम चरस बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाना लमगड़ा में एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

लमगड़ा पुलिस की सतर्क चेकिंग से गिरफ्त में आया 01 और चरस तस्कर

मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार  पुष्कर सिंह धामी के संकल्प ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को सफल बनाने के उद्देश्य से रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद को नशा मुक्त बनाने हेतु सभी सीओ, थाना/चौकी प्रभारियों एवं एसओजी/एएनटीएफ टीम को नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वाले नशा तस्करों पर सतर्क दृष्टि रखकर कड़ी कार्यवाही किये जाने के सख्त निर्देश दिये गये है।

1 किलो, 200 ग्राम अवैध चरस बरामद

सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लमगड़ा श्री दिनेश नाथ मंहत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आपराधिक गतिविधियों व मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री की रोकथाम हेतु दिनांक- 01.11.2023 को धौलकड़िया तिराहे के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त दीवान सिंह के कब्जे से 1 किलो, 200 ग्राम अवैध चरस बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना लमगड़ा में एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

अभियुक्त से पूछताछ
   

मामले में थानाध्यक्ष लमगड़ा  दिनेश नाथ मंहत द्वारा अभियुक्त से पूछताछ में उसने बताया कि उसका लड़का चरस के साथ दिल्ली में पकड़ा गया था, जिसकी जमानत आदि के लिए उसने लोगों से काफी पैसा उधार लिया था। लोगों से उधार लिये गये रुपयों को चुकाने के लिए उसने अपने गांव में भांग से चरस तैयार की थी, जिसे वह हल्द्वानी की तरफ बेचने ले जा रहा था। चेकिंग के दौरान गिरफ्त में आ गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

     दीवान सिंह, उम्र-59 वर्ष पुत्र स्व0 नर सिंह निवासी ग्राम कटना, पो० बेड़चूला, तह0 धारी, थाना मुक्तेश्वर, जिला नैनीताल का निवास है।

बरामदगी

01 किलो, 200 ग्राम चरस जिसकी क़ीमत कीमत– 1,20,000/- ( एक लाख, बीस हजार रुपये)है।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ मंहत2- हे0 कानि0 जितेन्द्र सिंह मेहता, थाना लमगड़ा शामिल रहें।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *