• Wed. Mar 25th, 2026

    मुख्यमंत्री धामी ने सिल्कयारा सुरंग का किया दौरा, बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिल्कयारा सुरंग का दौरा कर अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। टनल हादसे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरंग में फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए राज्य और केंद्र सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।

    उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य सरकार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा मोचन बल के साथ ही अन्य एजेंसियां और विशेषज्ञ फंसे हुए लगभग 40 लोगों को बचाने के लिए रात-दिन काम कर रहे हैं।

    उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सिल्कयारा सुरंग में फंसे लगभग 40 मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए राहत और बचाव का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। सुरंग से मलवा हटाने का कार्य पिछले 24 घंटे से अधिक समय से लगातार जारी है।

    जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने बताया कि वायरलेस वाकी-टॉकी से टनल के अंदर फंसे मजदूरों से सम्पर्क हुआ है और सभी के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि कैम्प्रेसर के माध्यम से कुछ खाने के पैकेट अंदर भिजवाये गये हैं और टनल में लगातार ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *