धूमधाम से मनाया गया भदुरिया विजय दिवस
उत्तराखंड। 10 दिसंबर रविवार 17 कुमाऊं भदुरिया पलटन ने 1971 के युद्ध में शहीद वीर जवानों की वीरता को याद करते हुए मां काली के मंदिर में वार्षिक पूजा की गई।जिसमें 1971 भदुरिया ( अब बंगलादेश) पर फतह कर पाकिस्तान पर विजय प्राप्त की थी यह युद्ध बहुत भयानक था जिसमें पाकिस्तान के लगभग 542 सैनिक मारे गए जिसमें भदुरिया पलटन के 46 बहादुर सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए।


शुभ आशीष की प्रार्थना की गई
इसलिए 10 दिसंबर को विजय दिवस के रूप में भी मनाया जाता हैं । कुमाऊं रेजिमेंट की आराध्या मां हाट कालिका में आज इन वीर सैनिकों को याद कर भदुरिया पलटन कार्यरत ऑफिसर , जवान , जेसीओ साहिबान के लिए मां काली से शुभ आशीष की प्रार्थना की गई।
बता दें कि कुमाऊं रेजिमेंट महाकाली माता को अपनी आराध्य देवी मानते हैं। कुमाऊं रेजिमेंट में कोई भी आयोजन बिना महाकाली माता की पूजा के बिना अधूरा माना जाता है।

जिसमें सूबेदार हरेंद्र, सूबेदार मेजर कुलदीप सिंह सूबेदार किशन सिंह (सेवानिवृत) सिंह ,हवलदार कैलाश सिंह रावत और कई जवान उपस्थित रहे पूजा अर्चना के बाद राज्य के कई शहर अल्मोड़ा , बागेश्वर ,पिथौरागढ़, हल्द्वानी ,खटीमा ,देहरादून में भदुरिया विजय दिवस को धूमधाम से मनाया गया ।
