• Tue. May 26th, 2026

बिना हेलमेट वाहन चालकों की हुईं वीडियोग्राफी, अल्मोड़ा में 44 तो पिथौरागढ़ में 9 विरुद्ध हुईं कार्रवाई

Byswati tewari

Dec 19, 2023 #almora news

आयुक्त, कुमाऊं मंडल नैनीताल के द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 18 दिसम्बर 2023 को अल्मोङा संभाग के अंतर्गत उप संभागीय परिवहन कार्यालय अल्मोड़ा ,रानीखेत, पिथौरागढ़ के प्रवर्तनदलो द्वारा बिना हेलमेट वाहन संचालन करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित किया गया। इस अभियान में वाहन चालकों को बिना रोके वीडियोग्राफी कर प्रवर्तन करवाई की गई जिसके तहत अल्मोड़ा- रानीखेत में 44 तथा पिथौरागढ़ में 9 वाहनों (कुल 53) के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई की गई। एक निजी वाहन का व्यवसायिक प्रयोग होने पर उसको अल्मोड़ा कार्यालय में बंद किया गया।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *