फायर स्टेशन अल्मोड़ा की त्वरित कार्यवाही, शैल अल्मोड़ा के जंगल में लगी आग को बुझाया
बुधवार 27 दिसंबर को फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना प्राप्त हुई कि शैल, अल्मोड़ा के जंगल में आग लगी है, जो कि आबादी क्षेत्र की तरफ बढ़ रही है।
सूचना पर फायर यूनिट अल्मोड़ा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर हौज रील की सहायता से जंगल में धधक रही आग को पूर्ण रूप से बुझाया।
इस दौरान मौके पर सूचना देने वाले लोग भी उपस्थित थे, जिनके द्वारा फायर टीम के रिस्पांस टाइम की सराहना की गई।
