• Tue. May 26th, 2026

आज से उत्तराखंड महिला रामलीला मांगल योग समिति अयोध्या में करेंगी रामलीला मंचन

Byswati tewari

Jan 2, 2024

अयोध्या रामजन्म भूमि साकेतपुरी में उत्तराखंड मां नंदा महिला रामलीला मांगल योग समिति की महिला लोकलाकरों का भव्य आयोजन एक जनवरी को रामजन्म भूमि अयोध्या में विश्व हिन्दु परिषद के सौजन्य से आयोजित हो रहा।

दो जनवरी, से अयोध्या रामजन्म भूमि साकेतपुरी में उत्तराखंड महिला रामलीला मांगल योग समिति के कलाकारों के द्वारा एक बजे रामलीला मंचन किया जायेगा। उत्तराखंड की महिला लोकलाकरों ने अपने उत्तराखंड के लोक संस्कृति व अपने पहनावे के साथ रामलीला मंचन की तैयारी के लिए विश्व हिन्दु परिषद के , सौजन्य, से शोभा यात्रा निकाल कर अयोध्या रामजन्म भूमि में उत्तराखंड की पहचान बना रही है।

पूरे देश में रामलीला अयोध्या रामजन्म भूमि में उत्तराखंड महिला रामलीला मंचन को देखना लोगों के लिए एक यादगार रहेगा । इधर रामजन्म भूमि में 22जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। एक जनवरी को रामजन्म भूमि साकेतपुरी अयोध्या में अपने उतराखंड के पोषाक व नाख में नथ अपने पहाड़ के कल्चर के साथ लोकनृत्य करते हुए शोभा यात्रा निकाली। इस महिला रामलीला मंचन में ,पचास महिला लोकलाकरों का शिष्टमंडल प्रतिभाग करेगा उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के अलग-अलग जगहों के आठ जिलों की लोकलाकर महिलाओं के द्वारा यह 11दिवसीय महिला रामलीला मंचन हो रहा है। जो कि अपने आप में ही विशिष्ट है।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *