• Tue. May 26th, 2026

ALMORA NEWS: डेढ़ साल से लापता युवक का कंकाल जंगल में मिला

अल्मोड़ा: सल्ट विकासखंड के मरचूला के जंगल में डेढ़ साल पूर्व लापता पौड़ी के युवक का कंकाल मिला है। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वन कर्मियों को सफाई के दौरान उसका कंकाल मिला।

शनिवार सुबह वन कर्मी मरचूला के जंगल की सफाई के लिए पहुंचे। इसी बीच उन्हें एक पेड़ के नीचे मानव कंकाल मिला। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर उसकी पैंट की जेब टटोली तो यहां मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान जीवई, पौड़ी गढ़वाल निवासी श्रवण सिंह (32) पुत्र आनंद सिंह के रूप में हुई।

वहीं रानीखेत उप जिला चिकित्सालय से चिकित्कों की टीम ने सीएचसी सल्ट पहुंचकर पोस्टमार्टम किया गया।

बताया जा रहा है कि युवक दिल्ली में नौकरी करता था जो डेढ़ साल पूर्व अचानक लापता हो गया। तब परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक पेड़ पर रस्सी लटकी मिली। अंदाजा लगाया जा रहा है कि पांच-छह माह पूर्व युवक इस रस्सी के सहारे फंदे पर झूला, इससे उसकी मौत हो गई। लंबा समय होने से शव कंकाल में बदल गया। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना देने के साथ ही शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *