• Fri. Feb 13th, 2026

अल्मोड़ा पुलिस ने एक लाख कीमत से अधिक की चरस के साथ एक को किया गिरफ्तार

जनपद की कमान संभालते ही नवनियुक्त एसएसपी अल्मोड़ा का नशे पर वार

एस0ओ0जी0/एएनटीएफ व लमगड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने 1.143 किग्रा चरस के साथ 01 तस्कर को किया गिरफ्तार

नवनियुक्त एसएसपी अल्मोड़ा श्री देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद पुलिस की कमान संभालते ही समस्त सीओ/प्रभारी निरीक्षक/थाना प्रभारियों को मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।


सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष श्री दिनेश नाथ महंत,प्रभारी एसओजी सुनील धानिक, प्रभारी एएनटीएफ श्री सौरभ कुमार भारती के नेतृत्व में आज दिनांक 07/01/2024 लमगड़ा पुलिस, एस0ओ0जी0 व एएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा चेंकिग के दौरान धौलगड़िया तिराहे के पास अभियुक्त दीवान सिंह राणा के कब्जे से 1.143 किग्रा चरस बरामद होने पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना लमगड़ा में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई ।
मामले में एसओजी प्रभारी श्री सुनील धानिक ने बताया कि अभियुक्त चरस को तराई की ओर ले जा रहा था, जिसका उद्देश्य उसे बेचकर लाभ अर्जित करना था,चेंकिग के दौरान गिरफ्त में आया।


गिरफ्तार अभियुक्त-


दीवान सिंह राणा पुत्र श्री प्रताप सिंह राणा निवासी कनवाड़ देवीधूरा थाना पाटी चम्पावत
कीमत –1,14,300 रुपये
पुलिस टीम-

  1. उपनिरीक्षक श्री संजय जोशी प्रभारी चौकी मोरनौला थाना लमगड़ा
  2. कानि0 श्री अर्जुन लाल चौकी मोरनौला थाना लमगड़ा ।
  3. कानि0 श्री राजेश भट्ट एस0ओ0जी0/एएनटीएफ
  4. कानि0 राकेश भट्ट एस0ओ0जी0/एएनटीएफ
  5. कानि0 यामिन एस0ओ0जी0/एएनटीएफ
  6. कानि0 विरेन्द्र सिंह एस0ओ0जी0/एएनटीएफ

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *