• Wed. Apr 1st, 2026

    Murder case: उत्तराखण्ड: बहस करने पर बेटे ने मां का गला घोट कर ‌की हत्या

    उत्तराखण्ड। राजधानी क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां प्रेमनगर में बेटे ने अपनी मां का गला घोट कर ‌कत्ल कर दिया। खुद को बचाने के लिए आरोपी घटना को आत्महत्या बताता रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

    पुलिस के मुताबिक प्रेमनगर निवासी शकुंतला देवी(55) बेटी के साथ रह रहीं थी। शुक्रवार रात किसी बात को लेकर बेटे अजय की मां के साथ बहस हो गई। आरोप है कि इस दौरान आरोपी अजय से मां की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने अपने भाई को मां के आत्महत्या करने की सूचना दी। सूचना पर भाई और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला की हत्या का आरोप लगाया।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने अजय से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वो अल्सर का मरीज है। उसे इंटरनेट से पता चला कि अल्सर खाने में जहर के कारण होता है। उसे शक था कि मां उसे खाने में जहर दे रही है। इससे वो आपा खो बैठा और मां की हत्या कर दी। आरोपी मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *