• Tue. May 26th, 2026

अल्मोड़ा: अवैध रूप से खनन सामग्री पत्थर परिवहन करने पर वाहन डंपर किया सीज

चौखुटिया पुलिस ने अवैध रूप से खनन सामग्री पत्थर परिवहन करने पर वाहन डंपर किया सीज

देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों व अवैध खनन की रोकथाम हेतु अवैध खनिज सामग्री परिवहन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

दिनांक- 26.01.2024 को थानाध्यक्ष चौखुटिया जसविंदर सिंह के नेतृत्व में अपर उ0नि0 श्री अनवर अहमद द्वारा पुलिस टीम के साथ चौकी खीड़ा क्षेत्र में तड़ागताल के पास रात्रि में चेकिंग के दौरान एक वाहन डम्पर को रोककर चैक किया गया तो चालक नंदकिशोर निवासी चौखुटिया बिना वाहन प्रपत्रों के वाहन चला रहा था।

वाहन में अवैध खनन सामग्री पत्थर भरा हुआ था, वाहन चालक नंदकिशोर वाहन में लदे पत्थरों के सम्बन्ध में कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया, जिस पर वाहन डम्पर को एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया तथा अवैध खनन के सम्बन्ध में रिपोर्ट उपजिलाधिकारी द्वाराहाट को प्रेषित की गई है।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *