• Wed. Apr 22nd, 2026

    मयोली वन पंचायत प्रबंध समिति का गठन किया ।

    ByD S Sijwali

    Nov 11, 2022

    अल्मोडा- बुधवार को मयोली वन पंचायत में राजस्व उपनिरीक्षक अमर जीत सिंह पालनी की देख रेख में वन पंचायत की प्रबंध समिति का गठन किया गया . इस मीटिंग में गनेश जोशी को पुनः सर्वसम्मति से सरपंच पद हेतु चुना गया . इससे पूर्व प्रबंध समिति के नौ सदस्यों गणेश जोशी सरपंच , हरीश जोशी, लीला धर जोशी, गणेश जोशी पुत्र गोविन्द जोशी, गणेश राम, कमला जोशी माया देवी, गोविंदी देवी एवं बसंती देवी को चुना गया . यहाँ ये उल्लेखनीय है कि गंनेश जोशी ने प्रदेश वन पंचायत परामर्श दात्री समिति के सदस्य के रूप में वन पंचायतों को लेकर कई वर्षों से लंबित समस्याओं का निवारण भी करवाया है . सामाजिक कार्यकर्ता गोविन्द गोपाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मयोली ग्राम वासियों के द्वारा एक निष्ठावान पढ़े – लिखे व्यक्ति को सरपंच पद हेतु निर्विरोध चुनने पर बधाई दी है . सभा में पूर्व और वर्तमान बी डी सी सदस्य हरीश जोशी एवं आनंद राम और ग्राम प्रधान मयोली गोकुल भट्ट ,ग्राम प्रधान फाराखौली रमेश जोशी एवं सम्बंधित वन पंचायत अंश धारी आदि बड़ी संख्या में उपस्तिथ रहे . मयोली के केदार जोशी ,रमेश जोशी ने इस चुनाव में अपना योगदान देकर सभी का आभार व्यक्त किया ।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *