• Wed. May 27th, 2026

खौफनाकः पहले प्रेमिका की गला दबाकर की हत्या, फिर उसके 35 टुकड़े कर जगह जगह फेंके , पुलिस ने किया खुलासा

ByD S Sijwali

Nov 14, 2022


डब्लूएफएन डेस्क। दक्षिणी दिल्ली पुलिस ने एक दिल दहला देने वाले मामले का खुलासा करते हुए अफताब अमीन पुनावाला नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। अफताब ने पहले अपनी गर्लफ्रेंड को मारा फिर उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिल्ली के कई स्थानों में फेंक डाला। जान गंवाने वाली श्रद्धा महाराष्ट्र के पालघर की थी।मुंबई के कॉल सेंटर में जॉब करती थी।

पूछताछ में आफताब ने दिल्ली पुलिस को बताया कि लिव इन में रहने के दौरान श्रद्धा उस पर शादी के लिए हमेशा दबाव बनाती थी। इसको लेकर अक्सर उन दोनों के बीच झगड़ा होता था। इसके बाद हत्या की पूरी प्लानिंग के साथ आफताब शादी का झांसा देकर श्रद्धा को दिल्ली ले कर आया। दिल्ली के छतरपुर इलाके में किराये के मकान में रहने लगा। 18 मई को भी दोनों के बीच शादी को लेकर जमकर झगड़ा हुआ। इस बीच आफताब ने अपना आपा खो दिया और गला दबाकर श्रद्धा को मार डाला।

18 मई को श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या करने के बाद आफताब ने उसके शरीर के कई टुकड़े किए। इसके बाद दिल्ली के कई इलाकों में फेंका दिया। वहीं, पिता विकास मदान वाकर ने बताया कि कई महीनों से उनका बेटी श्रद्धा से संपर्क नहीं हो पा रहा था। इसके बाद वह 8 नवंबर को दिल्ली के छतरपुर स्थित फ्लैट में आए क्योंकि उन्हें जानकारी लगी थी, वह यहां पर किराये पर रहती है।

हत्या के बाद श्रद्धा के शरीर के कई टुकड़े कर दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में फेंकना आफताब का प्लान था। आफताब का मकसद पुलिस को गुमराह करना था, इसके साथ ही उसे पूरा विश्वास था कि दिल्ली पुलिस कभी श्रद्धा का शव बरामद नहीं कर पाएगी और वह इस हत्या से साफ बचकर निकल जाएगा। वहीं, 6 महीने पहले हुई इस हत्या का खुलासा दिल्ली पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद किया है। इसके लिए दिल्ली पुलिस को पूरी दिल्ली की खाक छाननी पड़ी।
दिल्ली पुलिस के इस खुलासे के बाद श्रद्धा के परिजनों के साथ आम लोग भी हैरान हैं, क्योंकि आफताब और श्रद्धा दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। मुंबई में कॉल सेंटर में जॉब करने वाली श्रद्धा लिव इन में रहती थी और आफताब से बेहद प्यार करती थी। बताया जा रहा है कि श्रद्धा लगातार आफताब पर शादी के लिए दबाव रही थी। इससे आजिज आकर आफताब ने हत्या का प्लान बनाया और दिल्ली में श्रद्धा की हत्या कर दी।

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *