• Tue. May 26th, 2026

Almora: चार बच्चे नवोदय बोर्डिंग स्कूल से हुए गायब, पुलिस के तत्काल एक्शन से सकुशल बरामद

नवोदय बोर्डिंग स्कूल रानीखेत से 04 बच्चे गायब होने पर रानीखेत पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए अथक प्रयासों के बाद चारों बच्चों को मुरादाबाद से सकुशल बरामद किया गया।

     दिनांक- 16.02.2024 को कोतवाली रानीखेत में नवोदय विद्यालय रानीखेत के प्रधानाचार्य द्वारा सूचना दी गयी की उनके बोर्डिंग स्कूल से 4 बच्चे जो कक्षा 9 वीं में पढ़ते है जिनकी उम्र- लगभग 14-15 वर्ष है। चारों बच्चे पंजाब भटिंडा के रहने वाले है, कल रात को हॉस्टल से गायब हो गए है। 

    देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा मामले का तत्काल  संज्ञान लेकर घटना की गंभीरता एवं संवेदनशीलता के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत को बच्चों की शीघ्र तलाश कर सकुशल बरामद करने  हेतु निर्देशित किया गया।

 

सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत हिमांशु पंत के नेतृत्व में रानीखेत पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा बच्चों की ढूढ़खोज प्रारम्भ की गयी। ढूढ़खोज के दौरान पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि उक्त बच्चे दिनांक- 15.02.2024 की रात्रि में एक टैक्सी बुक कर काठगोदाम चले गए है। जिस पर सम्बन्धित टैक्सी चालक का पता लगाकर उससे वार्ता करने पर उसने बताया कि बच्चे ट्रेन से जाने की बात कर रहे थे। जिस पर काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर जानकारी की गई तो पता चला कि दिनांक- 16.02.2024 को प्रातः समय- 08.40 बजे एक ट्रेन सम्पर्क क्रांति दिल्ली जाती है जो चली गयी है। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए RPF व GRP काठगोदाम, रुद्रपुर व रामपुर से सम्पर्क किया गया तो उक्त ट्रेन  का रामपुर से निकलकर मुरादाबाद पहुंचने का समय होना बताया गया।  RPF मुरादाबाद से सम्पर्क कर मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रुकने पर RPF की टीम द्वारा चेकिंग करने पर उक्त चारों बच्चे ट्रेन में बैठे मिले। जिस पर तत्काल टीम रवाना कर बच्चों को सकुशल बरामद करते हुए नवोदय विद्यालय रानीखेत लाया गया।

Four Student missing from Navodaya Boarding School Ranikhet

    हॉस्टल से बिना बताये जाने के बारे में बच्चों ने बताया कि घर से दूर होने के कारण मन नही लग रहा था इस कारण हम घर जाने के लिए चले गये। चारों बच्चों की सकुशल बरामदगी पर स्कूल प्रशासन द्वारा रानीखेत पुलिस की त्वरित कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *