• Thu. Feb 12th, 2026

अल्मोड़ा: अन्तिम संस्कार को गए लापता युवक का शव बरामद

अल्मोड़ा: अन्तिम संस्कार को गए लापता युवक का शव बरामद

23 फरवरी से गायब युवक का आज शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि युवक विश्वनाथ घाट को अन्तिम संस्कार में गया था। जिसके बाद से वह घर नहीं पहुंचा ।

विश्वनाथ घाट से लापता युवक का आज शव बरामद हुआ है । मनोज कनौजिया पुत्र स्व० जगदीश लाल 31 वर्षीय निवासी विवेकानन्दपुरी नियर स्टेडियम अल्मोड़ा बीते 23 फरवरी 2024 को घर से विश्वनाथ घाट को अन्तिम संस्कार में गया था। जिसके बाद से वह घर नहीं पंहुचा था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई।

युवक का नहीं लगा कोई सुराग

जिसके बाद से पुलिस कई बार विश्वनाथ घाट तलाशी के लिए पंहुची लेकिन युवक का कोई पता नहीं लगा। वहीं आज स्थानीय लोगों ने शव विश्वनाथ घाट की नदी के मसाण की खाई में डूबा देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना पर एनडीआरएफ व पुलिस टीम मौके पर पंहुची है।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *